अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब तक एनसीबी मुंबई में कई जगहों को छापेमारी कर चुकी है। इनमें कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राखी सावंत बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। फिल्मी सितारों के घर पर एनसीबी की हो रही छापेमारी पर उन्होंने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी पर भी बड़ी बात बोली है। राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्रग्स मामले में क्यों कलाकार ही पकड़े जा रहे हैं ? कोई मंत्री का बेटा क्यों नहीं पकड़ा जाता है
राखी सावंत ने कहा, 'अचानक से छापे मारे जाते हैं और ड्रग मिलता है। मुझे नहीं पता कि कोई फोन कर रहा है या कोई टिप दे रहा है। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि क्यों सिर्फ कलाकार पकड़े जाते हैं, क्यों एक मंत्री का बेटा नहीं पकड़ा जाता। देश में और लोग भी ले रहे हैं क्या सिर्फ कलाकार ही लेते हैं। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारती जी के साथ ऐसा हो सकता है।'
राखी सावंत ने आगे कहा, 'भारती सिंह इंडिया की नंबर कॉमेडियन हैं। उनकी इज्जत है। मैंने जब यह खबर सुनी थी तो मेरे पांव तले जमीन खिसक गई थी। भारती और हर्ष मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि यह किसी का षडयंत्र हैं। मुझे लगता है कि किसी ने उनके घर में रखा और पीछे से फोन कर दिया, लेकिन भारती ने इसे कुबूल किया है, मुझे नहीं पता है कि कैसे।'
1 Comments
Good news
ReplyDelete