एक ओर जहां गत 17 फरवरी की शाम छिनतई की घटना का खुलासा नहीं हुआ। इसी बीच गत 18 फरवरी की शाम अपराधियों ने खीराडीह निवासी सागर कुमार का ठेला रोककर नकदी आदि की छिनतई की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। घटना पर अगर चर्चा की जाय तो गत 17 फरवरी की शाम अपराधियों ने खीराडीह सड़क से बाइक से जा रहे अंकेश कुमार के पास पास से 48 सौ रुपये नकदी व मोबाइल छीन लिया। ।