घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे लोग छह-सात दोस्तों के साथ मिलकर मैदान के पास गेंद खेल रहे थे। खेलने के दौरान गेंद क्रीड़ा भवन में उगी झाड़ी में चला गया। झाड़ी से गेंद लाने के दौरान कुर्बान पॉलीथिन में लिपटा एक डब्बा भी लेकर निकल रहा कि धमाके के साथ जोरदार आवाज हुई। वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल तीनों बच्चों को मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में गोगरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने कुर्बान की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ मनोज् कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय व सीओ कुमार रविन्द्र नाथ ने पहुंचकर घायल बच्चों से पूछताछ की। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गयी है।
0 Comments