पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को बीजेपी (BJP bengal) पर जोरदार हमला बोला है। ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह यूपी-बिहार से लाए गुंडों से अपनी ही पार्टी की एक महिला की हत्या कराना चाहती है ताकि इसका दोष बंगाल पर मढ़ा जा सके। ममता ने बीजेपी पर यह गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने उन्हें 'झूठा' करार दिया है।