लालू यादव के पटना पहुंचने से पहले ही पकने लगी राजनीतिक खिचड़ी? हम की 'खुशी' और शिवानंद की फोटो से हलचल तेज
चारा घोटाला में आधी सजा काटने पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu prasad yadav) को जमानत मिल चुकी है। दिल्ली एम्स में इलाजरत लालू यादव अभी बेलबॉन्ड भरने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी लेकर पटना भी नहीं पहुंचे हैं कि उससे पहले ही बिहार में राजनीतिक अटकलों का बाजार गरम हो गया है। इन अटकलों को हवा इसलिए मिली है क्योंकि आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) की एक तस्वीर सीएम नीतीश (Nitish kumar) के साथ आई है। वहीं लालू की जमानत पर पूर्व सीएम जीतन मांझी की पार्टी ने बिल्कुल सधा हुआ बयान दिया है।
लालू यादव के पटना पहुंचने से पहले ही पकने लगी राजनीतिक खिचड़ी? हम की 'खुशी' और शिवानंद की फोटो से हलचल तेज
पटना
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलते ही बिहार में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या लालू प्रसाद यादव के पटना लौटने पर कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। ये अटकलें लालू यादव की जमानत के बीच घटी दो राजनीतिक घटनाओं को देखकर लगाया जा रहा है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ समाजवादी शिवानंद तिवारी के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की ओर से लालू के जमानत पर आए बयान के बाद अटकलों को हवा मिल रही है।
लालू की जमानत पर 'हम' ने जताई खुशी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने आरजेडी चीफ को जमानत मिलने पर खुशी जताई है। हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ''लालू प्रसाद यादव की जमानत का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) स्वागत करती है। हमारे नेता जीतन राम मांझी हमेशा लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहे हैं। उन्होंने हमेशा इस बात का जिक्र किया कि लालू यादव जल्द हमारे बीच आएं। आज उनको जमानत मिली है, ये खुशी का मौका है। हमें उम्मीद है कि जमानत मिलने के बाद वह अपना समुचित इलाज कराएंगे और ठीक होकर हमारे बीच आएंगे।'
0 Comments