कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। हाल के दिनों में हर दिन 3 लाख से अधिक लोग कोविड से संक्रमित हो रहे हैं। यही वजह है कि केंद्र सरकार अब अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट कराने के प्रयास कर रही है। देश के करोड़ों लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है और लाखों कतार में खड़े हैं।
लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और अब उन्हें लगता है कि दूसरी डोज में देरी होने वे वायरस के जोखिम से खुद को सेफ रख सकते हैं। हालांकि, डॉक्टर उनकी इस सोच को बड़ी गलती यानी ब्लंडर करार दे रहे हैं।
हमारे सहयोगी Times of India को दिए इंटरव्यू में कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैक्सीन कोरोना वायरस का सुरक्षा कवच है और यदि आपके पास इसकी दूसरी डोज लगवाने का मौका है तो इसे जरूर लें। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन शिंदे ने कहा कि जिन्हें पहला डोज मिल चुका है उन्हें दूसरी डोज लेने में दो बार नहीं सोचना चाहिए।
शिंदे ने कहा, 'अगर आप एलिजिबल हैं तो मुझे नहीं लगता है दूसरी जेब लेने में देरी करना कोई अच्छा आइडिया है।' डॉक्टर ने ये भी सलाह दी कि जब भी वैक्सीन लगवाने के लिए जाते हैं तो अपनी प्रोटेक्शन किट जैस मास्क, सैनिटाइजर आदि साथ लेना न भूलें। कोविड में पैनिक होने की बजाए हर किसी को केंद्र की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
0 Comments