भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर समर सिंह ने दिया अपने फैंस को एक तोफा ' फाइटर किंग ' के रुप में
Bhojpuri Film Fighter King Teaser: समर सिंह की भोजपुरी फिल्‍म (Bhojpuri Film) ‘फाईटर किंग’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में एक्‍टर समर सिंह (Samar Singh) के साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde), यामिनी सिंह (Yamini Singh) और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मुख्य किरदार में नजर आएंगे.
Teaser | Fighter King | Samar Singh, Yamini Singh, Akanksha Dubey, Sayaji Shinde | Bhojpuri Movie | करोड़ो दिलों के किंग समर सिंह (Samar Singh) का कल जन्मदिन (Samar Singh Birthday) था. इस मौके पर उनके चाहने वालों ने, और भोजपुरी (Bhojpuri) कलाकारों ने उन्हें खूब बधाई दी है. इस मौके पर समर सिंह के फैन्स को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. समर सिंह की आने वाली फिल्म 'फाईटर किंग' (Fighter King) का टीजर (Fighter King Teaser) रिलीज कर दिया गया है, जिसे यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है.
टीज़र में समर सिंह दबंग पुलिस इंस्पेक्टर के गेटअप में एंग्री यंगमैन लग रहे हैं. समर सिंह की पिछली फिल्म 'विनाशक' को भी सिनेमाघरों में बंपर रिस्पांस मिला था अब उनके फैन्स को इस फ़िल्म फाइटर किंग से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं. गौरतलब है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसी स्टार समर सिंह के शानदार अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म 'फाईटर किंग' में उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दुबे हैं. उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है. संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशक और लेखक हैं. फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है. फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है. इस फ़िल्म के लिए समर सिंह की खूब मेहनत साफ तौर पर झलकती है. एक्‍शन के अलावा फिल्‍म के संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है.