आज बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी 64वीं सीसीई 2021 का अंतिम परिणाम जारी किया. कई विद्यार्थियों का सिविल सेवा अधिकारी बनने का सपना सच होने जा रहा है, उन्हीं में से है अभिजीत, जो पकड़ीदयाल-प्रखंड के बड़कागांव निवासी व सीताराम सिंह कालेज के प्राचार्य विजय कुमार सिंह के पुत्र हैंं. अभिजीत ने यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल किया है. अभिजीत ने 66 वीं बीपीएससी के पीटी में क्वालीफाई किया है.इससे पहले उसने य बिहार पुलिस के एसआई की परीक्षा भी पास की थी.