हाइलाइट्स:
महाराष्ट्रः मुंबई के साकी नाका में गैस सिलेंडर ब्लास्ट 1 शख्स की मौत, 5 लोग घायल।
राजस्थान में आज कोरोना के 3,314 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 19 लोगों की मौत। राज्य में कुल केस 2,50,482 हुए, अब तक 2,200 की मौत।
11:53 PM, Nov 24 2020
महाराष्ट्रः मुंबई के साकी नाका में गैस सिलेंडर ब्लास्ट 1 शख्स की मौत, 5 लोग घायल।
11:10 PM, Nov 24 2020
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5,439 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 17,89,800 हुए, अब तक 46,683 की मौत।
11:08 PM, Nov 24 2020
पश्चिम बंगालः बांकुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे।
10:33 PM, Nov 24 2020
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ के अस्पताल में निधन। काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते हुए थे अस्पताल में भर्ती।
10:25 PM, Nov 24 2020
दिल्ली में आज कोरोना के 6,224 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 109 की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 5,40,541 हुए, अब तर 8,621 की मौत।
10:23 PM, Nov 24 2020
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा, खरगोन, जबलपुर में कोविड को लेकर काफी सावधानियों की जरूरत हैं। इसलिए कुछ निर्देश दिए हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने कलेक्टर के साथ बैठक में तय किया है कि इन शहरों में रात के समय भीड़-भाड़ नहीं होगी : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान
10:23 PM, Nov 24 2020
कहीं रात 9 बजे से कहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है, आवाजाही रोकी है। शादी-विवाह होंगे, उनको हम नहीं रोकेंगे। परन्तु अलग-अगल जिलों ने शादी में लोगों की अधिकतम संख्या संक्रमण के हिसाब से तय की है : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान
10:22 PM, Nov 24 2020
किसानों और व्यापार करने वाले लोगों के लिए एक अधिनियम लेकर आए हैं जिसमें मंडी शुल्क 2% से 1% किया जा रहा है और विकास शुल्क 0.5% किया जा रहा है: सिद्धार्थ नाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री
10:19 PM, Nov 24 2020
26-27 नवंबर को किसानों के आंदोलन को देखते हुए गाजियाबाद से दिल्ली घुसने वाले वाहनों को चेक कर रही है दिल्ली पुलिस। गाजीपुर बॉर्डर के पास हो रही चेकिंग।
10:18 PM, Nov 24 2020
पंजाब में किसानों के आंदोल नके चलते 5 ट्रेनें रद्द, 7 को गंतव्य से पहले खत्म किया और 9 ट्रेनों का डायवर्ट किया गया।
09:29 PM, Nov 24 2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 3,545 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 4,63,463 हुए और अब तक 8,121 की मौत हुई।
09:11 PM, Nov 24 2020
यूपी की कैबिनेट ने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट' करने को मंजूरी दी।
08:55 PM, Nov 24 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में हाई कोर्ट सप्लिमेंट्री चार्जशीट स्वीकार की। कोर्ट बोला- उमर खालिद, शरजील इमाम और फैजान खान के ऊपर UAPA के तहत केस चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री है।
08:49 PM, Nov 24 2020
हरियाणाः डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसीट इंटेलिजेंस फरीदाबाद ने सोमवार को रोहतक से विकास जैन नाम के शख्स को 27.99 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
08:49 PM, Nov 24 2020
ओडिशा सरकार ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदियों के आसपास लोगों के जुटने पर रोक लगाई।
08:39 PM, Nov 24 2020
राज्यपाल के प्रधान सचिव समेत पंजाब में राजभवन के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले।
08:32 PM, Nov 24 2020
कर्नाटक में आज कोरोना के 1,870 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 8,76,425 हुए, अब तक 11,695 की मौत।
08:26 PM, Nov 24 2020
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर किया जा रही रैपिड टेस्टिंग। दिल्ली से आने वाले लोगों की रैपिड टेस्टिंग कर रहा गाजियाबाद प्रशासन।
08:22 PM, Nov 24 2020
राजस्थान में आज कोरोना के 3,314 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 19 लोगों की मौत। राज्य में कुल केस 2,50,482 हुए, अब तक 2,200 की मौत।
08:11 PM, Nov 24 2020
तमिलनाडुः निवार चक्रवाक से पहले पहले चेन्नै में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव।
0 Comments