किसान भले ही तय करते हो कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी. लेकिन आज वो उस दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानून की वापसी की मांग कर रहे हैं. महामारी की चिंता तो होनी ही चाहिए. लेकिन इसी महामारी अनेक उदाहरण आप के सामने आए जब राजनीतिक दल खुलकर रैली करते रहे. किसान दिल्ली नहीं आ सके इसके लिए दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया. दिल्ली किसानों से दूर हो गयी.


0 Comments