खगड़िया जिले में मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान बहियार में बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक राजाजान गांव का ही रहने वाला अभिमन्यु यादव (25) है। मृतक के पिता सागर यादव ने गांव के ही लुचो यादव व अन्य पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गांव के रेलवे रिटायर लाइन के उत्तर दिशा स्थित बहियार में बासा होकर ट्रैक्टर जाने से अभिमन्यु व उसके पिता ने रोका। इसी से आक्रोशित होकर ट्रैक्टर सवार युवक ने घर से फोन पर अपने एक अन्य भाई को हथियार लेकर बुला लिया। इसके बाद फिर शुरू हुई मारपीट के दौरान अभिमन्यु के पेट में नजदीक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास से लोग जुटे तब तक गोली मारने वाला फरार हो गया।