मानसी थाना क्षेत्र के मानसी-बदलाघाट सड़क में स्थित सीमा पेट्रोल पंप में चोरी कर ली। इस संबंध में पंप मालिक पप्पू कुमार साह ने मानसी थाना में आवेदन देकर 57 हजार नकदी, एक बिजली मोटर, एक मॉनिटर, एक मोबाइल व एक घड़ी चोरी हो जाने की सूचना दी है। अज्ञात चोरों पर आरोप लगाया है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।