पीड़ित ने बताया कि वह किशनगंज डीटीओ ऑफिस में डाटा इंट्री ऑपरेटर है। किशनगंज से बाइक से अपने घर नरकटिया जा रहा था। जमुनिया कब्रिस्तान के पास करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार सटाकर रुपये और मोबाइल लूट लिये। अपराधियों ने जाते-जाते केस नहीं करने की धमकी दी। परबत्ता थाना के चौदह नंबर रोड पर घटनास्थल लुटेरों के लिए सेफजोन बना हुआ था। बार-बार लूट की घटना होने से लोग दहशत में हैं।
0 Comments