नगर पंचायत के विषहरी स्थान के पास एक शौचालय में छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया। पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गया। तीन डिब्बे में पांच-पांच लीटर शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।
0 Comments