बिजली विभाग के अधिकारी ने शहर के सन्हौली व जयप्रकाश नगर मुहल्ले में छापेमारी कर दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है।जेई अमजद अली ने सन्हौली के रायबहादुर केसरी एवं जयप्रकाश नगर मुहल्ले के अजय चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।