आगमी 23 से 26 मार्च तक मानसी के बिजली पावर सब-सटेशन रोड में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। यह निर्णय सोमवार को खुटिया पंचायत में हुई गायत्री महापरिवार की बैठक में ली गई। अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में महायज्ञ को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पप्पू यादव, नीरज कुमार, रामप्रवेश यादव, सागर यादव, जानकदी देवी, वीरबहादुर पंडित, मुनिलाल सिंह आदि थे।