रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कोविड पॉजिटिव आए हैं. इस बात की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि अलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं, जबकि सच कुछ और ही है. आलिया कोविड निगेटिव पाई गई हैं और वे फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं.
इस वजह से उड़ी खबर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) दोनों के साथ ही आलिया रेगुलर कॉन्टेक्ट में हैं. एक तरफ वे संजय लीला भंसाली के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiwadi) की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर वे रणबीर की गर्लफ्रेंड होने के साथ ही उनके साथ फिल्म में भी काम कर रही हैं. आलिया इन दिनों रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में भी काम कर रही हैं.
0 Comments