नागपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की कमी हो गई। अस्पताल परिसर के बाहर जूनियर डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरूकर दिया। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन बेड की कमी और रेमोडिसविर इंजेक्शन की किल्लत का आरोप लगाया है। एएनआई से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने बताया कि प्रशासन को हालात को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर देना चाहिए।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। इसके अलावा बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जैसे राज्य में भी संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में दो तिहाई आबादी जिन 11 राज्यों में है, उनमें बीते कुछ समय में संक्रमित दोगुना हो गए हैं। अगर संक्रमण का फैलाव इसी तरह चलता रहा है तो आने वाले दिनों में यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है। इधर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि कोरोना पर काबू पाने के लिए पूर्ण बंदी के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार में कोरोना रोकने के लिए सरकार सख्त है। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर भी केंद्र और राज्यों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार हिंसा को नरसंहार करार दिया है। वहीं कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रियंका गांधी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की है।
0 Comments