बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों का सहारा बन चुके हैं। साल 2020 से वो कोरोना से परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं और अभी तक उनकी मदद का सिलसिला जारी है। इन दिनों देश में कोरोना की दूसरी लहर परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में सोनू सूद ने लोगों की जान बचाने के लिए फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट्स मंगवाए हैं। इससे पहले वो चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स भी मंगवा चुके हैं। इस कदम से एक बार फिर सोनू सूद ने साबित कर दिया है कि वो देश के लोगों को कुछ नहीं होने देंगे।
सोनू सूद ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी। सोनू सूद ने कहा कि,'देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो भी ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है उससे राहत मिल जाएगी। सब कुछ समय से हो जाएगा'।
0 Comments