तनु के मुताबिक उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई है. उनके पति शशिकांत जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वायरल की इस घटना से बहुत दुखी हैं. आज तक कभी पुलिस हमारे दरवाजे पर नहीं आई थी लेकिन अब तनु का आधार कार्ड चेक कर के गई है. हम चाहते हैं कि जिसने भी इस तस्वीर को गलत ढ़ंग से वायरल किया है उसके खिलाफ कार्रवाई हो. हमलोग बेवजह परेशान हो रहे हैं. तनु ने बताया कि प्रशासन उनके मायके भी गया था. यहां भी प्रशासन के लोग आए थे और पूछताछ करके गए हैं. मैंने उनसे कहा कि परिवार की रजामंदी से शादी हुई है और क्या हम आपको 8 साल के दिखते हैं? वे हमारा आधार कार्ड भी देखकर गए हैं. फोटो वायरल होने की वजह से हम बहुत परेशान हैं, जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हमारे पक्ष को भी वायरल करवाइए.
शशिकांत के मुताबिक वे भी किसान हैं और 1 बीघा खेत जोतते हैं. उनके एक बड़े भाई AIIMS में सिक्योरिटी गार्ड हैं. शशिकांत खुद दिल्ली में मदर डेयरी दूध की सप्लाई करते हैं जिससे 3 से 4 सौ रुपये की कमाई हो जाती है. क्या आप द मूकनायक पर तनु और उनके पति से
0 Comments