उन्हें इस बात का भी दुख है कि उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई थी तो फिर यह बात लिक कैसे हो गई
और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह यमराज के बाप से भी नहीं डरते तो फिर अपराधी क्या चीज है फिर भी उन्हें अपने ही सिस्टम से शिकायत है जो उन्होंने सीएम को पत्र के रूप में लिख कर भेजा है
खगड़िया जिले की परबत्ता से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार पर अपराधियों के साथ सांठगांठ होने का आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि जिन अपराधियों से उनकी जान को खतरा है, उनसे एसपी की साठगांठ है.
जेडीयू विधायक ने कहा है कि जिन अपराधियों से उनकी जान को खतरा है उन्हीं के साथ अमितेश कुमार का मेलजोल और सांठगांठ है. अपने इन आरोपों को लेकर डॉ. संजीव कुमार ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा था. आजतक से बातचीत के दौरान विधायक ने खगड़िया एसपी की मिलीभगत शराब माफिया के साथ होने का भी आरोप लगाया है और उन्हें हटाने की मांग उठाई है.
उन्होंने कहा, "अमितेश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनके साथ उनकी सांठगांठ है. कुछ महीने पहले जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी मगर 6 महीने बीत जाने के बाद भी वो अपराधी को गिरफ्तार करने में सक्षम नहीं हैं. शराब के अवैध धंधे में इनकी संलिप्तता है. जिन अपराधियों से मेरी जान को खतरा है उनके साथ एसपी की सांठगांठ है."
0 Comments